देवबंद: नानौता के आभा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, पति और पत्नी घायल, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के आभा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फहीम पुत्र अकील खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव की एक महिला से करीब सात बीघा जमीन खरीदी थी।