सूरजपुर: जिले में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, विवाह रोका गया
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका का विवाह तय किया गया था, जिसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई को मिली। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों, चाइल्डलाइन टीम एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच की।