नानपारा: बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को नानपारा CHC में कराया भर्ती
उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीते दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में आज गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों सरफराज और तालिब को मुठभेड़ के दौरान नानपारा के पास से गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नानपारा सनराइज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।