नानपारा: नानपारा में बाल्मीकि नवयुवक समिति ने बाल्मीकि मंदिर से निकाली बाल्मीकि शोभायात्रा, काफी लोग रहे मौजूद
गुरुवार शाम 7 बजे बाल्मीकि नवयुवक समिति द्वारा नगर के बाल्मीकि मंदिर से बाल्मीकि शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्ग से निकाली गई। इसमे डीजे, बैंड, व झांकियो ने उत्सव का माहौल बनाया। यात्रा में महिलाए व पुरुष महर्षि बाल्मीकि के जयकारे लगाते व गुणगान करते हुए चल रहे थी।शोभायात्रा में महर्षि बाल्मीकि, लव और कुश की झांकी लोगों को मन मोह रही थी।