नानपारा: महसी में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज समेत दो का एनकाउंटर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
महाराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ ने मुख्य आरोपी सरफराज और कादिर का गुरुवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हांडा बसे हरी गांव के पास एनकाउंटर कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आ रही है।