नानपारा: नानपारा नगर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, महसी कांड के आरोपी का नानपारा के पास हुआ एनकाउंटर
महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में गोली मारकर रामगोपाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद जब जमकर बवाल हुआ। आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस मामले में 62 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 3 बजे बहराइच की पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी है। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी है।