देवली: नयागांव में ग्राम रथ अभियान के तहत हुई संध्या चौपाल, योजनाओं की दी गई जानकारी, 86 परिवादों की हुई सुनवाई
Deoli, Tonk | May 13, 2026 ग्राम रथ अभियान नयागांव में हुई संध्या चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी, 86 परिवादों की हुई सुनवाई टोंक जिले की देवली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नयागांव में ग्राम रथ अभियान के तहत जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मंगलवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहे।