प्रतापगढ़: बंबोरी लक्ष्मीनाथ मंदिर की कलश स्थापना के 251 वर्ष पूर्ण, भगवान को पहनाई गई सवा दो किलो चांदी की पोशाक
बम्बोरी स्थित श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर में कलश स्थापना के 251 वर्ष पूर्ण होने पर माहेश्वरी समाज की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मीनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें सवा दो किलो चांदी की पोशाक अर्पित की गई। यह पोशाक भेरूलाल धूत, कमलेश धूत एवं नीलेश धूत परिवार द्वारा भेंट की गई। आयोजन के तहत मंदिर