जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने न्यायालय की विभिन्न कार्यवाहियां देखीं। सचिव सुनील कुमार सिंह ने आपराधिक कानूनों की जानकारी दी तथा अधिवक्ता चैंबर्स का भ्रमण भी कराया।