उधवा: राधानगर हाईस्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए मुखिया प्रतिनिधि ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर हाईस्कूल मोड़ के मुख्य द्वार के पास स्पीड ब्रेकर लगवाने को लेकर मुखिया प्रतिनिधि अचिंतो मंडल ने मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया है कि राधानगर हाईस्कूल में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा हेतु आते है।