बिसौली: बिसौली नगर की खाटू श्याम कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का एसपी देहात ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बिसौली नगर की खाटू श्याम कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। मंगलवार को 5 बजे करीब अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी करीब 9 लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 तोला सोना चोरी कर लिया था।