चम्पावत: जिला पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है वृहद सत्यापन अभियान, 13 व्यक्तियों का काटा चालान
पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है वृहत सत्यापन अभियान अभियान के दौरान 134 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत की गई चालानी कार्यवाही अभियान के क्रम में वर्तमान समय तक 1145 व्यक्तियों का सत्यापन तथा सत्यापन नहीं कराये जाने पर 104 व्यक्तियों के विरुद्ध की जा चुकी है पुलिस एक्ट में कार्यवाही।