पचरुखी: चांदपुर में महायज्ञ के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर गांव में प्रतिष्ठात्मक श्री मारुति नंदन महायज्ञ के आयोजन से आसपास के दर्जनों गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रतिदिन यज्ञशाला में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दैनिक पूजन किया जा रहा है। रविवार की सुबह देश बजे यज्ञशाला में अरणी मंथन के साथ अंगदेव प्रकट हुए और हवन की प्रक्रिया शुरू हो गई।