आगरा: पचगाई खेड़ा मोड़ से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 21, 2026 थाना एकता पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो लाख रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो सब्बल और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बंद पड़े घरों में चोरी कर आभूषण बेचने और रकम खर्च करने की बात कबूल की।