रामगढ़ में राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग ने सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आज ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर बूढ़ा खुखरा गांव तक पहुंची और वहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्कता के बारे में जागरूक किया।