महरौनी: बैरवारा स्थित माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास ने श्रोताओं को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का कराया श्रवण
ग्राम बैरवारा स्थित माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, गोप-बालकों के साथ उनकी क्रीड़ाओं तथा विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश देती है।