ब्यौहारी: साखी बैरियल के पास मवेशी से टकराई बाइक, तीन घायल, एक गंभीर
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है घटना गुरुवार सुबह चार बजे की बताई गई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए शहडोल जिला अस्पताल रेफर गुरुवार सुबह 9 बजे किया गया है ।