ब्यौहारी: ब्यौहारी के पोड़ी में ट्रक ने मवेशी को मारी टक्कर, पशुपालक और ट्रक चालक के बीच विवाद
मवेशी को टक्कर मारने के बाद पशु पालक मौके पर पहुंच गया और वाहन चालक और पशु पालक के बीच विवाद हो गया।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बूझकर मामला शांत कराया।और ट्रक चालक ने पशु पालक को घायल पशु के इलाज के लिए पैसा दिया तब जा कर विवाद खत्म हुआ।यह वीडीओ गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आया है।