ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा गांव से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा गांव से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त किया है। चालक पुलिस को देख कर भाग गया। पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को थाने में लाकर जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।यह मामला पुलिस ने बुधवार दोपहर 1 बजे दर्ज किया है।