ब्यौहारी: ब्यौहारी के रेऊसा गांव में कुएं से पानी निकालते समय बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरने से हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रेऊसा गांव में पानी निकलते समय कुएं में गिरी 70 साल की महिला की मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेऊसा गांव की रहने वाली श्यामकली सिंह गोड़ की इस घटना में मौत हुई है। मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे मर्ग कायम किया है।