सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
मोतीनगर थाना पुलिस ने बालाजी मंदिर की पहाड़ी से एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 600 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बालाजी मंदिर की पहाड़ी पर एक व्यक्ति थैले में गांजा ले लिए हुए है ।