सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में सोते समय सांप ने काटा, बालक की मौत
कैन्ट थाना में आने वाले ग्राम गढोली कला निवासी एक 14 वर्षीय बालक को सोते समय सांप ने काट लिया। जिसे तुरंत परिजन निजी वाहन से अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि बीएमसी चौकी पुलिस से एक मृत मेमो प्राप्त हुआ था।