लोहरदगा: लोहरदगा मधुबन में मैया सम्मान योजना शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, 800 लाभार्थियों का हुआ सत्यापन
लोहरदगा वार्ड विकास केंद्र, मधुबन में सोमवार को मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। वार्ड विकास केंद्र में वार्ड संख्या 21, 22 एवं 23 के लाभुकों के लिए सत्यापन की व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण पूरे दिन केंद्र परिसर में चहल-पहल बनी रही।