दरभंगा एम्स का सपना साकार होने की दिशा में अब तेजी से आगे बढ़ेगा!
दरभंगा एम्स के लिए चयनित भूमि पर मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य कल से शुरू हो गया है। इसके लिए निकटवर्ती खिरोई नदी के साथ-साथ जिले से गुजरने वाली बागमती, मरने कमला, लखनदेई, करेह, बुढ़नद, मोहिनी आदि नदियों की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। इससे यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरेगी।
दरभंगा एम्स के निर्माण से मिथिला ही नहीं, पूरे उत्तर बिहार के लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Bihar, India | Jul 17, 2026