सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र की किशोरी लापता, परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sasni, Hathras | Jun 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी के घर से लापता हो जाने पर पीड़ित परिजनों कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। किशोरी के परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।