बागपत: एसपी सूरज कुमार राय ने महिला थाना बागपत का निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने महिला थाना बागपत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।