बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना में दी दीपावली की शुभकामनाएं, विकास को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता
बसना विधानसभा में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और बसना को छत्तीसगढ़ की अग्रणी विधानसभा बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सड़कों, जल, स्वास्थ्य और शिक्षा में विकास की योजनाओं को तेज करने का भरोसा दिलाया। भाजपा की कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे।