बृहस्पतिवार को करछना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान का करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सहित अन्य कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखराज पटेल, बृजेश निषाद, नन्हे पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।