बहेड़ी: गुरसौली गांव में इनवर्टर से फोन चार्ज करने से मना करने पर दबंगों ने महिला से की गाली-गलौज और मारपीट
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुरसौली निवासी महिला तारावती पत्नी प्रेमपाल के मुताबिक गांव में ही उसकी परचून की दुकान है महिला का कहना है कि रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पति नहीं था और वो अपनी दुकान पर बैठी थी आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दुर्गा प्रसाद पुत्र ईश्वरी प्रसाद, व सुनील पुत्र मंगली प्रसाद आए दुकान में लगे इनवर्टर से फोन चार्ज करने को कहा।