गिरियक: टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए गिरियक में घर-घर जाकर होगी टीबी मरीजों की पहचान और जांच
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सुबह करीब 11 बजे संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करेंगे, उनकी जांच कराएंगे और