चकरनगर: वनखण्डेश्वरी मैया चाँदई पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों श्रद्धालु खरीददारी करते हुए देखे गए
चकरनगर:इटावा जनपद का प्रसिद्ध स्थल एकांत बीहड़ चकरनगर में स्थित अति प्राचीन वनखंडेश्वरी माता मंदिर पर भोर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिसमें काफी तादात में महिलाओं युवतियों द्वारा मनोकामना के संकल्प उठाकर पूजा की गयी तथा प्रात: से लेकर शाम करीब 7 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।