जगदलपुर: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत अर्बन पीएचसी गीदम रोड में विशेषज्ञ टीम ने 202 मरीजों की की जांच
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे इसी कड़ी में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।