भिनाय: राताकोट व करांटी में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन, लगभग 500 से अधिक किसानों का हुआ पंजीकरण
Bhinay, Ajmer | Mar 6, 2025 ग्राम पंचायत करांटी और राताकोट के अटल सेवा केंद्र में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्रेशन शिविर में गुरुवार शाम 5 बजे तक 500 से अधिक किसानों का पंजीकरण हुआ।तहसीलदार नीलम राठौड़ और डॉ. आस्था शर्मा ने किसानों को फॉर्मर आईडी कार्ड शिविर में वितरित किए।करांटी पंचायत के सभी राजस्व ग्रामों के किसान आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचे। शिविर में किसानों का पंजीकरण हुआ।