भिनाय: पुष्कर के वकील की मौत से भिनाय में वकीलों में रोष, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | Mar 7, 2025 पुष्कर के वकील की मौत से भिनाय में वकीलों में जबरदस्त रोष है,मुआवजा व नौकरी मांग को लेकर सीएम के नाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे भिनाय एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।डीजे बंद कराने के विवाद पर तीर्थराज पुष्कर में गत 2 मार्च को मारपीट में घायल हुए वकील पुरुषोत्तम जाखेटिया ने 7 मार्च को अस्पताल में दम तोड़ दिया था।