बहराइच: काजीकटरा में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज, पथराव का वीडियो हो रहा वायरल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीकटरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्ष जमकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद कुछ युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। पब्लिक एप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही इस मामले में दरगाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।