खुसरूपुर: डीजीपी के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप
डीजीपी विनय कुमार के आदेश से सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। उन्होंने साफ तौर से कहा है कि वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मी नपेंगे। डीजीपी महोदय के इस आदेश के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। नाम न बताने के शर्त पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि अपने द्वारा सोशल मिडिया सभी पोस्ट डिलेट कर दिए है।