घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी सीएचसी के पोषण पुनर्वास केंद्र में मनाया गया पोषण माह, पोष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के पोषण पुनर्वास केंद्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पोषण माह मनाया गया। इस दौरान पोष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने-अपने घर से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर व्यंजनों की स्टाल लगाया गया। वही घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ने महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी।