हसनपुर: हसनपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य आयोजन, विधायक ने किया माल्यार्पण, युवाओं ने निकाली विशाल शौर्य यात्रा
हसनपुर नगर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। यह आयोजन नगर के रहरा अड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और युवाओं ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।