मड़ियाहू: धनतेरस पर नेवढ़िया बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक गुलजार रहीं दुकानें
धनतेरस के पर्व पर नेवढ़िया बाजार में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। पर्व को लेकर बाजार की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे, जिससे पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। धनतेरस पर लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, सजावटी वस्तुएं