गुलाना: केवड़ा खेड़ी जोड़ के पास चलती बाइक में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने बुझाई
सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर केवड़ा खेड़ी जोड़ के पास रविवार को दोपहर 12 बजे चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ओमप्रकाश पत्नी के साथ मदाना से शुजालपुर इलाज कराने जा रहे थे। बाइक झटके लेकर बंद हुई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। दंपती ने समय रहते बाइक से उतरकर जान बचाई। नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई।