मोहनपुर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर तीन सहयोगियों के परिचय पत्र रद्द
बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंदिर परिसर में गलत आचरण व अनैतिक गतिविधियों में संयुक्त पाए जाने पर उमाकांत राजहंस मिथुन कुमार पांडे और अंकित कुमार झा के परिचय पत्र रद्द कर दिए गए हैं सभा ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे स्पष्ट किया कि मंदिर की गरिमा के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।