बिजनौर: बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास बिजली दफ्तर प्रांगण में मिला अज्ञात युवक का शव
Bijnor, Bijnor | Apr 27, 2026 बिजनौर में सोमवार सुबह 9 बजे कोतवाली क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास बिजली विभाग के दफ्तर में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया साथ ही पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है