प्रयागराज: हॉलैंड हॉल गेट के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 अवैध देसी जिंदा बम बरामद किए गए
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कर्नलगंज पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त टीम द्वारा तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है,जिनके कब्जे से 12 अवैध देसी जिंदा बम बरामद किया गया है,पकड़े गए अभियुक्त प्रयागराज के कटरा क्षेत्र के रहने वाले हैं,जिनमें से एक अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामला पंजीकृत है,पुलिस द्वारा अभियुक्तों के ऊपर आवश्यक कार्यवाही की गई है।