मैनपुरी: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सामने जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग
मैनपुरी शहर के आगरा रोड बाईपास स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सामने जमीनी विवाद को लेकर के जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग हुई। पीड़ित अनिल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी जगह पर निर्माण कार्य कर रहे थे तभी वहां कुछ दबंग लोग आए और निर्माण कार्य को तोड़ दिया। फायरिंग की और जितनी भी गाड़ियां थी उनको तोड़ दिया।