सारण/मांझी। बिहार के सारण जिले में इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए मांझी थाना क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर शमीम खान ने सरयू नदी में डूब रहे 8 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, बच्चा परिवार के साथ पूजा के लिए घाट पर गया था, तभी वह अचानक गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसआई शमीम खान मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए वर्दी में ही नदी में उतर गए। उन्होंने गोताखोरों के साथ करीब 45 मिनट तक लगातार तलाश अभियान चलाया। दरोगा के इस साहसिक प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हुए उन्हें ‘रियल हीरो’ बताया। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी बच्चे की तलाश में जुटी रही। घटना ने पुलिस के मानवीय चेहरे को एक बार फिर सामने ला दिया।
@biharpoliceofficial