पटना ग्रामीण: पटना में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- सर्वे के नाम पर किसी की जमीन से बेदखली नहीं होगी
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे जमीन सर्वे को लेकर एक बार फिर से मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ना ही सर्वे के नाम पर किसी की जमीन से बेदखली होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि समय चाहे जितना लगे लेकिन सर्वे के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।