आनी: 12वें दिन श्रीखंड महादेव के लिए 190 लोग हुए रवाना
Ani, Kullu | Jul 26, 2024 आनी विधानसभा क्षेत्र के श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा के 12वें दिन सायं 4 बजे तक श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट व प्रशासन की टीम द्वारा 190 पंजीकृत यात्रियों को दर्शनों के लिए रवाना किया गया है। इनमें 184 पुरुष और 6 महिला यात्री शामिल हैं। 12वें दिन तक कुल 8315 यात्रियों का यात्रा पंजीकरण दर्ज किया गया है।जिनमें 7978 पुरुष व 337 महिला यात्री शामिल है।