आनी: मुख्यमंत्री से शिमला में मिला प्रेस क्लब आनी का प्रतिनिधि मंडल
Ani, Kullu | Jul 26, 2024 प्रेस रूम आनी के निर्माणधीन भवन के निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए बजट की मांग को लेकर प्रेस क्लब आनी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिला। यह प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अगुवाई में शिमला मिला है।