कवर्धा: एसपी ऑफिस के सामने मकान में मिली माँ और बेटी की खून से लथपथ सड़ी गली लाश फोरेंसिक टीम कर रही जांच
मामला 25 फरवरी की देर शाम 05 बजे का है। जहा एसपी ऑफिस के सामने मकान में माँ और बेटी की खून से लथपथ सड़ी गली अवस्था में लाश मिली है।फोरेंसिक टीम ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला ।इधर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।फिलहाल लोग हत्या की आशंका जता रहे।वही मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।फोरेंसिक और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।