लखीमपुर: पंपिंग सेट का सामान लेने जा रहे साइकिल सवाल दो लोगों को तिकुनिया के पास ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर घायल
गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया के पास आज साइकिल सवार दो लोगों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर अशफाक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और शेखू गंभीर रूप से घायल हो गया है। पंपिंग सेट का सामान लेने दोनों युवक साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।